फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुराः बेटे के साथ खेत पर गई महिला की हत्या, शव से गायब थीं ये चीजें

Sat, 20 Jan 2018 02:15 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मथुरा में थाना गोवर्धन क्षेत्र के गांव पलसों में बेटे के साथ खेत पर गई महिला की हत्या कर दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


बताया गया है मथुरा में गोवर्धन थाना क्षेत्र के गांव पलसों निवासी रूपकला (40) अपने बेटे शंकर के साथ शुक्रवार दोपहर को लकड़ी लेने के लिए खेत पर गई थीं। कुछ देर बाद शंकर तो खेत से लौट आया लेकिन रुपकला देर शाम तक भी नहीं लौटी।  

परिवारीजनों ने जब खोजबीन की तो देर रात उसका शव सरसों के खेत में पड़ा मिला। मृतका के गले पर निशान थे और शव से गहने भी गायब थे। ऐसे में परिवारीजनों ने लूट के इरादे से हत्या की आशंका जताई है। 
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें