फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: नहर में मृत मिली महिला की नहीं हुई पहचान

Fri, 27 Sep 2024 05:42 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। कोतवाली क्षेत्र में ततारपुर कालोनी के पास दो दिन पूर्व हजारा नहर में मृत मिली अज्ञात महिला की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने आसपास के गांवों में संपर्क किया लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हुई। अब पुलिस सोशल मीडिया की मदद ले रही है। क्षेत्र के ततारपुर कालोनी के समीप हजारा नहर में बुधवार की सुबह महिला का शव उतराता हुआ मिला था। पुलिस ने लोगों की मदद से शव को नहर से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने आसपास के गांव ततारपुर, नदरई, नगला गुलाबी, बांकनेर में पहुंचकर उसके बारे में लोगों से जानकारी की लेकिन उसके बारे में कोई जानकारी नही हुई। उसकी उम्र लगभग 35 वर्ष,रंग गेहुंआ है। वह मटमैले रंग की सलवार और कुर्ता पहने हुए है। कोतवाली प्रभारी लोकेश भाटी ने बताया कि हजारा नहर में एक अज्ञात महिला के शव की अभी शिनाख्त नही हुई है। उसकी शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे है। सोशल मीडिया के माध्यम से भी शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें