फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: आंगनबाड़ी केंद्रों के 395 रिक्त पद भरे जाएंगे

Fri, 27 Sep 2024 05:37 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जिले में 10 साल से रिक्त चले आ रहे आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के 395 पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। शासन से पांच माह से बंद पोर्टल को खोल दिया गया है। इन पदों के लिए छह हजार आवेदन आ चुके हैं। वहीं, पोर्टल खुलने से अभ्यर्थियों के चेहरे खिल गए हैं। जिले में 2445 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं। इन केंद्रों में पदों के सापेक्ष आंगनबाड़ी की तैनाती नहीं है। 10 साल पहले इन पदों को भरने के लिए रिक्तियां निकाली गई थी, लेकिन नियुक्तियों को लेकर गोलमाल की शिकायतों के बाद प्रक्रिया ठंडे बस्ते में चली गई थी। करीब एक दशक बाद शासन से रिक्त पदों को भरने के लिए नए सिरे से प्रक्रिया शुरू की। आरक्षण की प्रक्रिया को पूरा किया गया। इसके बाद सहायिकाओं को प्रोन्नत करने के बाद जो 395 पद शेष बचे उनको भरने के लिए आवेदन मांगे गए। इन पदों को भरने के लिए 14 अप्रैल तक आवेदन मांगे गए। छह हजार महिलाओं ने अपने आवेदन किए। हालांकि, लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लगने के बाद प्रक्रिया पर रोक लग गई। पोर्टल को बंद कर दिया गया था। आवेदन करने वाली महिलाएं पांच माह से पोर्टल खुलने का इंतजार कर रही थी। शासन से पोर्टल खोलने के साथ पदों को भरने के लिए 44 दिन का समय निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें