फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: रुमाल ने लुटवा दिए लाखों के गहने...ऑटो सवार महिला के साथ हुई ऐसी घटना, जानकर चकरा जाएंगे

Fri, 17 Oct 2025 10:29 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

ऑटो में सफर कर रही महिला के मुंह पर पड़ोस में बैठी दूसरी महिला ने रुमाल छुला दिया। इसके बाद उसके लाखों रुपये के गहने लूटकर फरार हो गई। 
विज्ञापन
ऑटो - फोटो : AI/Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के खंदौली में ऑटो में सफर कर रही महिला को रुमाल सूंघाकर उसके लाखों रुपये के गहने लूट लिए। वारदात को पहले से ऑटो में एक बच्ची के साथ बैठी महिला ने अंजाम दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


रुक्मणी देवी पत्नी भारत सिंह, निवासी ग्राम आकलावाद हसनपुर थाना मटसेना, जिला फिरोजाबाद ने बताया कि 15 अक्तूबर को दोपहर करीब 1:30 बजे वह खंदौली से रामबाग जा रही थीं। रास्ते में ऑटो में उनके साथ एक अन्य महिला और करीब 10 साल की एक बच्ची बैठी थी। पीड़िता के अनुसार, रास्ते में टेड़ी बगिया पहुंचने से पहले उस महिला ने उनके मुंह पर एक रुमाल छुआ दिया। इसके बाद रुकमणी देवी को चक्कर आने लगे और सिर भारी लगने लगा।

इसी बीच मौका पाकर उस महिला ने उनके बैग में रखी करीब 30 ग्राम की सोने की मटरमाला और 10 ग्राम की सोने की झुमकी लूट ली। रामबाग चौराहे पर पहुंचने पर आरोपी महिला अपनी बच्ची के साथ ऑटो से उतर गई। जब रुकमणी देवी ने बैग देखा तो उसकी चैन खुली हुई थी और अंदर से गहने गायब थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें