फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला चिकित्सक के पीछे पड़े बाप-बेटे: घर के बाहर गाली-गलौज, फिर दे डाली ऐसी धमकी; पीड़िता ने सीपी से की शिकायत

Wed, 07 Oct 2026 08:28 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के खंदारी में महिला चिकित्सक ने आरोप लगाया कि शिकायत वापस न लेने पर पिता-पुत्र ने उनके घर के बाहर गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी और फायरिंग की। पुलिस आयुक्त से शिकायत के बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच तेज कर दी है।
 
विज्ञापन
महिला चिकित्सक सांकेतिक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यू आगरा के खंदारी क्षेत्र में पुलिस से शिकायत वापस न लेने पर महिला चिकित्सक और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई। घर के बाहर फायरिंग करने का भी आरोप है। पुलिस आयुक्त से शिकायत के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी है।
विज्ञापन


कृष्णा बाग निवासी डाॅ. वंदना चौहान ने विजय चौधरी और उनके बेटे कुशाग्र चौधरी के खिलाफ पुलिस आयुक्त दीपक कुमार से शिकायत की। उनका आरोप है कि दोनों ने 16 सितंबर की रात घर के बाहर गाली-गलौज कर धमकी दी। वह पुलिस चौकी शिकायत करने गईं। वहां से लौटने के बाद आरोपियों ने दोबारा फायर किए।

डाॅ. वंदना ने पुलिस को बताया कि रात करीब साढ़े 11 बजे दोनों पिता-पुत्र कार से उनके घर पहुंचे और प्राथमिकी वापस न लेने पर जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने 112 नंबर पर सूचना दी। पुलिस के पहुंचने पर दोनों घर से बाहर नहीं निकले। वह खंदारी चौकी पर प्रार्थनापत्र देकर लौट रही थीं। घर पहुंचने पर विजय और कुशाग्र ने गाली-गलौज की और कई फायर किए।
विज्ञापन


महिला चिकित्सक का आरोप है कि पूर्व में भी दोनों पर उनके बेटे के दोस्त प्रखर सक्सेना की आंखों में केमिकल डालकर जानलेवा हमला करने का मामला चल रहा है। चार जुलाई को भी केस वापस लेने की धमकी देने पर प्राथमिकी दर्ज हुई थी। उनका कहना है कि दो माह में यह तीसरी घटना है। परिवार ने जान का खतरा बताते हुए कार्रवाई की मांग की है। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें