फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाचते-नाचते ही आ गई मौत : गोवर्धन में गिरिराज परिक्रमा मार्ग पर महिला ने तोड़ा दम, भजनों पर कर रहा थी नृत्य

Sun, 17 Jul 2022 12:14 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

 मथुरा के गोवर्धन में एक महिला श्रद्धालु की मौत का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां परिक्रमा मार्ग पर नाचते-नाचते महिला के प्राण पखेरू हो गए। 
विज्ञापन
नाचते-नाचते हुई महिला की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के गोवर्धन में गिरिराज परिक्रमा के दौरान राजस्थान की महिला श्रद्धालु ने प्राण त्याग दिए। महिला श्रद्धालु परिक्रमा मार्ग पर नृत्य करते हुए गिर गई, जिसके कुछ क्षण बाद ही उसकी मौत हो गई। महिला श्रद्धालु के नृत्य करते और फिर जमीन पर गिरते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जो मुड़िया मेला के दौरान का बताया गया है। 

विज्ञापन


वायरल वीडियो में मुड़िया मेला के दौरान गिरिराज जी की परिक्रमा करते हुए राजस्थान की महिला श्रद्धालु गिरिराजजी के भजनों पर नृत्य कर रही है। महिला राजस्थान के टोडा भीम की रहने वाली बताई गई है। राजस्थान की महिला के साथ अन्य महिलाएं भी नृत्य कर रही हैं। नृत्य करते हुए महिला अचानक जमीन पर गिर जाती है। वीडियो वायरल करने वाले व्यक्ति ने महिला की मौत की बात कही है। 

शनिवार को इस वीडियो को मोहित मीणा के फेसबुक आईडी से वायरल किया गया। मोहित मीणा ने महिला को टोडा भीम की निवासी बताते हुए उसकी गिरिराज परिक्रमा में भजनों पर नृत्य के दौरान मौत होने का दावा किया है। सीओ गोवर्धन गौरव कुमार त्रिपाठी ने कहा कि सोशल मीडिया से मामला संज्ञान में आया, शिकायत पत्र मिलने पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें