फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। ढोलना थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला का शव घर के अंदर दुपट्टे के फंदे पर पंखे से लटका मिला। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव भूपालगढ़ी में मंगलवार की दोपहर धर्मपाल की पत्नी उमलेश का शव घर के अंदर दुपट्टे के सहारे पंखे से लटका मिला। घटना की जानकारी महिला के मायके वालों को मिली। मायके के लोग गांव भूपाल गढ़ी में घटनास्थल पर पहुंच गए। घटना की जानकारी यूपी 112 पुलिस को दी गई। इस पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस के आला अधिकारियों को भी घटना से अवगत कराया गया। इस पर थाना प्रभारी वीरेंद्र प्रताप गिरि, सीओ सिटी अजीत चौहान ने मय पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थाना प्रभारी वीरेंद्र प्रताप गिरि ने बताया महिला का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले में अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें