फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: नगला मनी में महिला की करंट लगने से हुई मौत

Fri, 19 Jul 2024 11:29 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
मृतक महिला।
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना औंछा क्षेत्र के गांव नगला मनी में बृहस्पतिवार की शाम घर में साफ सफाई कर रही एक महिला की करंट की चपेट में आकर मौत हो गई। परिजन ने पुलिस को सूचना दी कि महिला को सांप ने काटा है। मौत का कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया गया। जिसमें मौत की वजह करंट बताया गया है।
विज्ञापन

कस्बा औंछा क्षेत्र के गांव नगला मनी निवासी साधना देवी (36) बृहस्पतिवार की शाम को घर में साफ सफाई कर रहीं थीं। तभी किसी तरह से उन्हें करंट लग गया। वह बेसुध होकर जमीन पर गिर गईं। महिला को बेसुध पड़ा देख परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां परीक्षण करने के बाद चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजन में चीख पुकार मच गई। इस बीच सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस भी मौके पर आ गई। परिजन से घटना के बारे में जानकारी जुटाई। परिजन ने बताया कि महिला को सांप ने काटा है। जिसके बाद मौत का सही कारण जानने के लिए पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की मौत की वजह करंट लगना बताया गया है। महिला की सांप के काटने से मौत नहीं हुई है। पुलिस ने मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें