भोगांव। गांव परतापुर के पास सोमवार की दोपहर रोडवेज बस ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार महिला की मौत हो गई वहीं पुत्र व भतीजा घायल हो गया। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करा शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया।
थाना बेवर की नवीगंज चौकी क्षेत्र के गांव लालपुर निवासी 35 वर्षीय शकुंतला देवी कुछ दिन पूर्व मायके थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव नगला मांझ अघार गईं थीं। सोमवार की दोपहर भतीजे आकाश के साथ बाइक पर पांच वर्षीय पुत्र सूर्यांश को चिकित्सक को दिखाने के लिए गांव छाछा आ रहीं थीं। गांव परतापुर के पास रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। इससे तीनों घायल हो गए। थाना पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें जिला अस्पताल भिजवाया। वहां चिकित्सकों ने शकुंतला देवी को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर मायके व ससुराल पक्ष के लोग मोर्चरी पहुंच गए।