फतेहाबाद। कस्बे के मोहल्ला काली नगर निवासी विमला देवी (68) पर मंगलवार की सुबह सांड़ ने हमला कर दिया। हमले में घायल महिला की अस्पताल में मौत हो गई। घटना की जानकारी पर पहुंचे एसडीएम ने वन विभाग की टीम को हमलावर सांड़ को पकड़ने के निर्देश दिए हैं।
परिजन ने बताया कि विमला देवी सुबह शौच के लिए खेत की ओर जा रही थी। तभी छुट्टा सांड़ ने उन पर हमला कर दिया। सींगो से उठाकर जमीन पर पटक दिया। जिससे विमला देवी घायल हो गईं। चीखें सुनकर गांववाले दौड़े और सांड़ को भगाया। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान विमला देवी की मौत हो गई। घटना की जानकारी थाना फतेहाबाद पुलिस, एसडीएम जेपी पांडे और वन विभाग की टीम पहुंची।