फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा मोर्चा के प्रशिक्षण वर्ग में जुटेंगे भाजपा के दिग्गज

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के तीन दिवसीय प्रदेश प्रशिक्षण वर्ग में दिग्गज जुटेंगे। 6 से 8 अगस्त तक फतेहाबाद रोड स्थित होटल में प्रशिक्षण वर्ग होगा। इसमें मुख्यमंत्री से लेकर रक्षामंत्री, युवा मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या व संगठन के पदाधिकारी मिशन-2024 के लिए युवा मोर्चा की दिशा व दशा तय करेंगे।
विज्ञापन

युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष अनुभव द्विवेदी एवं शिववीर सिंह ने मंगलवार को प्रशिक्षण वर्ग की तैयारियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश प्रशिक्षण वर्ग में छह क्षेत्रों के अध्यक्ष, महामंत्री, प्रदेश अध्यक्ष व सभी जिलाध्यक्ष मौजूद रहेंगे। तीन दिवसीय प्रशिक्षण में 14 सत्र होंगे। प्रत्येक सत्र को अलग-अलग पदाधिकारी संबोधित करेंगे। प्रशिक्षण में मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी, दोनों उपमुख्यमंत्री, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रीय संगठन से बीएल संतोष एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या शामिल हो सकते हैं। ब्रज क्षेत्र मंत्री गौरव राजावत, जिलाध्यक्ष हरिओम सिंह रावत आदि भी इस मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें