सोरोंजी। मोहल्ला योगमार्ग में निर्माणाधीन लिंटर के गिर जाने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। भूदेव राजपूत के मकान में लिंटर डाला जा रहा था, उनकी पुत्रवधू जावित्री लिंटर के नीचे कोने में पड़े भूसे को निकालने गई । तभी अचानक लिंटर गिर गया, जावित्री नीचे दब गई। मलबे में दबने से घायल हो गई। परिजन स्वास्थ्य केंद्र ले गए। चिकित्सकों ने घायल महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान जावित्री की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस अस्पताल पहुंची लेकिन परिजन ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया।