सहावर। भारतीय किसान यूनियन भानु की किसान महापंचायत कस्बा मोहनपुर में शुक्रवार को आयोजित की गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष ठा. भानु प्रताप सिंह ने किसानों के मुद्दों को मुख्यमंत्री के सामने उठाने का दावा किया। उन्होंने ने कहा कि किसानों की समस्या को लेकर जल्द लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करेंगे, जिससे समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान हो सके। गन्ने का बकाया भुगतान ब्याज सहित दिलाया जाएगा। गन्ने का भुगतान न होने से किसान आर्थिक तंगी में जूझ रहा है। किसानों को सस्ती दर पर बीज, खाद, कीटनाशक और कृषि उपकरण मिलने चाहिए। राष्ट्रीय अध्यक्ष का फूलमाला पहनकर स्वागत किया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष अमरीश चौहान, ह्रदेश सोलंकी, हिमांशु चौहान, नेत्रपाल सिंह, सुभाष शाक्य, राजू पंडित, अनिल साहू, आकाश आदि मौजूद रहे।