फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: झोपड़ी में लगी आग, जिंदा जलने से महिला की मौत

Fri, 16 Dec 2022 01:08 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

स्थानीय लोगों के मुताबिक झोपड़ी के पास अलाव जलाकर रखा गया था। इसी अलाव की चिंगारी से झोपड़ी में आग लग गई और देखते ही देखते झोपड़ी राख में तब्दील हो गई।
विज्ञापन
घटना के बाद मौके पर पहुंचे विधायक देवेंद्र राजपूत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज  जिले के गांव तिलसा खुर्द में बीती देर रात झोपड़ी में आग लगने से उसमें सो रही बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। झोपड़ी में बंधी एक मवेशी की भी जलने से मौत हो गई।
विज्ञापन


सदर कोतवाली इलाके के गांव तिलसा खुर्द में देर रात एक झोपड़ी में आग लगने से एक महिला और एक मवेशी की मौत हो गई। स्थानीय लोगों के मुताबिक झोपड़ी के पास अलाव जलाकर रखा गया था। इसी अलाव की चिंगारी से झोपड़ी में आग लग गई और देखते ही देखते झोपड़ी राख में तब्दील हो गई।

ग्रामीणों ने आग बुझाने का भरसक प्रयास किया। इस हादसे में झोपड़ी में सो रही 47 वर्षीय महिला आशा देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक मवेशी भी जलकर मर गया। आग की सूचना के बाद मौके पर तहसीलदार कासगंज भी पहुंचे। मौके पर सदर विधायक देवेंद्र राजपूत पहुंचे। उन्होंने परिवार को मदद का भरोसा दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें