फोटो35कासगंज में रेलवे स्टेशन पर चेकिंग करती आरपीएफ ।स्रोत:आरपीएफ
कासगंज। रेलवे सुरक्षा बल ने कासगंज जंक्शन पर बुधवार को पैदल मार्च निकाला। अभियान के दौरान सर्कुलेटिंग एरिया, पार्सल घर, पीआरएस पार्किंग, प्लेटफार्म तथा यार्ड में चेकिंग की। अभियान के दौरान गाड़ी संख्या 15061, 55344, 55337 को चेक किया। प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार मीना ने यात्रियों को कोई भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु दिखाई देने पर तत्काल सूचना रेलवे सुरक्षा बल, रेलवे कर्मचारी को देने के लिए जागरूक किया। अभियान के दौरान लोगों के सामान की तलाशी भी ली गई, लेकिन कोई भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति नजर नहीं आया। संवाद