फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदरों के हमले से छत से गिरकर महिला की मौत, धूप सेंकने के दौरान हुआ हादसा

Wed, 19 Dec 2018 02:55 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
मथुरा में बंदरों के आतंक का कहर जारी है। छत पर धूप सेंकने गई महिला पर बंदरों ने अचानक हमला कर दिया। इस हमले में महिला छत से नीचे गिर गई जिससे उसकी मौत हो गई ।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, वार्ड 57 के कुत्ता पाईसा इलाका निवासी राधा गोस्वामी छत पर बैठ कर धूप सेक रही थीं। इसी दौरान बंदरो का झुंड छत पर आ गया और राधा पर हमला कर दिया। 

बंदरों से बचने के लिए वह दौड़ी और छत से गिरकर घायल हो गई। परिवार वाले अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस इलाके मे बंदरो का आतंक है। पहले भी कई लोगों को जख्मी किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें