फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्ची को जन्म देने के बाद महिला की हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। शहर की आवास विकास कॉलोनी स्थित एक नर्सिंग होम में बच्ची को जन्म देने के बाद मंगलवार की दोपहर महिला ने दम तोड़ दिया। चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए परिजनों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने तहरीर पर जांच करके कार्रवाई का भरोसा दिया।
विज्ञापन

थाना बेवर क्षेत्र के गांव गढ़िया घुटारा निवासी आकांक्षा पत्नी अनिल यादव गर्भवती थी। सोमवार को परिजनों ने प्रसव पीड़ा होने पर आवास विकास कॉलोनी स्थित एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया। वहां रात को ऑपरेशन के द्वारा आकांक्षा ने एक बच्ची को जन्म दिया। मंगलवार की सुबह उसकी तबियत अचानक बिगड़ गई।
चिकित्सक ने आगरा ले जाए जाने की बात कही। इस बीच महिला की मौत हो गई। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गुस्साए लोगों को शांत कराया। थाने चलकर शिकायत दिए जाने की बात कही। इंस्पेक्टर कोतवाली भानू प्रताप का कहना है कि पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जानकारी ली। तहरीर पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें