फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: प्रसव के बाद महिला की मौत, हंगामा

Thu, 09 Nov 2023 12:19 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। छर्रा रोड पर गुलाबी नगला के निकट एक निजी चिकित्सक के यहां प्रसव के बाद महिला की मौत हो गई। महिला की मौत के बाद चिकित्सक मौके से भाग गए। आक्रोशित परिजन क्लीनिक पर हंगामा करने लगे। हंगामे की सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंच गई। महिला का पहली बार प्रसव होना था। महिला की डेढ़ साल पहले शादी हुई थी। नगला लोधी निवासी महिला नीतू (24) पत्नी योगेश को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन मंगलवार को निजी चिकित्सक के खाटू श्याम क्लीनिक पर ले गए। चिकित्सक ने महिला को भर्ती कर लिया। चिकित्सक ने महिला का आपरेशन करने के लिए कहा और परिजन से 45 हजार रुपये जमा करा लिए। दोपहर तीन बजे के बाद महिला का आपरेशन कर प्रसव कराया। महिला ने बेटी को जन्म दिया, लेकिन महिला की कुछ देर बाद हालत बिगड़ गई और देर शाम उसकी मौत हो गई। इसके बाद चिकित्सक व स्टाफ मौके से भाग गया। इससे आक्रोशित परिजन हंगामा करने लगे। हंगामा की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने समझा बुझाकर मामला शांत कराया। मामले की जानकारी स्वास्थ्य विभाग को भी दी गई। खबर लिखे जाने तक पुलिस को तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन

महिला की प्रसव के बाद मौत की जानकारी मिली है। टीम भेजकर क्लीनिक की जांच कराई जाएगी। यदि चिकित्सक पंजीकृत नहीं मिला और झोला छाप पाया गया तो क्लीनिक शील करने की कार्रवाई की जाएगी- डा. राजीव अग्रवाल, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें