फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजपुरा में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत

विज्ञापन
23एमएनपी-04-मृतका पूजा का फाइल फोटो - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
बिछवां। थाना क्षेत्र के गांव राजपुरा निवासी महिला की बुधावार को संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मायके पक्ष के लोगों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कन्नौज के गांव खुड़ावा निवासी रामवीर ने करीब चार वर्ष पूर्व 24 वर्षीय पुत्री पूजा की शादी थाना क्षेत्र के गांव राजपुरा निवासी सुमित कुमार से की थी। बुधवार सुबह पूजा को ससुरालीजन गंभीर हालत में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
वहीं मायके पक्ष के लोगों को सूचना दी। कुछ देर बाद मायके पक्ष के लोग मोर्चरी पहुंच गए। उन्होंने आरोप लगाया कि ससुरालीजनों ने अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर पूजा की
विज्ञापन

मंगलवार को पिता से की थी बात
पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद परिजनों ने बताया कि मंगलवार को पूजा ने पिता रामवीर को फोन किया था। घर आने पर मावा और भैंस के लिए दवा लेकर आने की बात कही थी। बुधवार सुबह पूजा की मौत की खबर मिली। परिजनों ने बताया कि मृतका के एक तीन वर्षीय पुत्र उमंग है। आरोप है कि ससुरालीजन उसे भी साथ लेकर भाग गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें