फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव गढ़िया निवासी विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत

विज्ञापन
संसारपुर गढिय़ा में महिला की मौत के बाद पोस्टमार्टम हाउस पर विलाप करते परिजन - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र के गांव गढ़िया संसारपुर निवासी एक विवाहिता की रविवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतका के भाई ने दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालीजनों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति सहित पांच लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

थाना बेवर क्षेत्र के गांव अठलकड़ा निवासी सतेंद्र कुमार ने 13 मार्च 2016 को बहन रीता (28) की शादी शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव गढ़िया संसारपुर निवासी पुनीत कुमार के साथ की थी। आरोप है कि शादी के छह माह बाद ही रीता की ओर से ससुरालीजनों के विरुद्ध दहेज के लिए प्रताड़ित किए जाने की शिकायत की गई थी।
मामले में पुलिस द्वारा समझौता करा दिया गया था। रविवार की सुबह परिजनों को सूचना मिली कि रीता का शव घर के बरामदे में साड़ी के फंदे के सहारे लटका हुआ है।
विज्ञापन

इसके कुछ देर बाद ही मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंच गए। मृतका के भाई सतेंद्र ने आरोप लगाया कि शनिवार की रात बहन रीता ने फोन करके बताया कि पति पुनीत कुमार, सास विमलेश, ससुर रूप किशोर, ननद कविता और पुनीत के मामा किशोर ने बहन को जान से मारने की धमकी भी दी थी।
सतेंद्र ने उक्त ससुरालीजनों के विरुद्ध दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया है। इंस्पेक्टर भानुप्रताप सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें