फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: महिला की संदिग्ध हालात में मौत, ऐसे हाल में मिली लाश; सहम गए घरवाले

Mon, 12 Jun 2023 03:59 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

शीतला गली में एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। घटना के वक्त बेटा घर में मौजूद था। बहुत देर तक मां की आवाज सुनाई नहीं दी तो बेटा उसके कमरे की ओर पहुंचा। वहां का नजारा देख उसके होश उड़ गए।
 
विज्ञापन
थाना एमएम गेट आगरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शीतला गली (एमएम गेट) में रविवार दोपहर को 57 वर्षीय आरती शर्मा की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पति राजेंद्र शर्मा होम्योपैथ हैं। पुलिस आत्महत्या की आशंका जता रही है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी निरीक्षक कुशलपाल सिंह ने बताया कि बेटा शिवम घर में था। उसने बताया कि मां अपने कमरे में थीं। वो सो रहा था। पिता घर में नहीं थे। वह जागा तो मां फंदे पर लटकी हुई थीं। पुलिस की पूछताछ में पता चला कि सुबह 10 बजे नौकरानी आई थी। तब आरती ने गेट खोला था। दोपहर डेढ़ बजे दूधिया आया। दरवाजा खटखटाया। खुला नहीं। इस पर झांककर देखा। अंदर फंदे से लटकी आरती को देखा। पड़ोस में रहने वाले देवर को सूचना दी। लेकिन तब तक शिवम मां को इमरजेंसी ले जा चुका था।

आरती के रिश्ते के भाई नवीन गोस्वामी ने बताया कि घटना के बाद से ससुराली फरार हैं। उन्होंने आरती की मौत की जानकारी परिवार के लोगों को नहीं दी। पुलिस ने भी नहीं बताया। परिवार के लोग केदारनाथ धाम से लौट रहा था। वह सीधे ससुराल पहुंचे। मगर, कोई नहीं मिला। पोस्टमार्टम हाउस पर भी देवर मिला। आशंका जताई कि आरती के साथ किसी तरह की घटना हुई है। इस पर पुलिस ने डाक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम और वीडियोग्राफी कराई। इसकी रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें