फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा में मिला महिला का शव: पत्थर बांधकर नाले में फेंकी गई थी लाश, विदेशी नागरिक होने की आशंका

Fri, 02 Jul 2021 12:08 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा

सार

महिला के शरीर पर कई जगह टैंटू बने हुए हैं। इससे आशंका जताई है कि मृतका विदेशी मूल की हो सकती है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा जनपद के वृंदावन कोतवाली क्षेत्र में गांव अक्रूर के समीप गुरुवार को महिला का शव नाले में मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। महिला का शव शरीर में पत्थर बांधकर फेंका गया था। पुलिस ने शव को नाले से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतका की शिनाख्त नहीं हो सकी है। उसके विदेशी होने की संभावना है।

विज्ञापन


गुरुवार की शाम पुलिस को सूचना मिली कि अक्रूर गांव के समीप नाले में किसी महिला का शव पड़ा हुआ है। यह सूचना एक राहगीर ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब शव को बाहर निकलवाने की कोशिश की तो पता चला महिला के शरीर से पत्थर बंधा हुआ है। पुलिस ने किसी तरह शव को बाहर निकलवाया।

शरीर पर कई जगह बने हुए हैं धार्मिक टैटू
क्षेत्रीय चौकी प्रभारी अद्धा मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि महिला का शव भारी पत्थर से बंधा हुआ था। शव देखने से प्रतीत होता है कि महिला की उम्र 25 से 30 वर्ष है। उसके दोनों कंधों के पास भोले के चित्र बने हैं। दाहिने हाथ पर ओम और त्रिशूल का टैटू है। बाजू पर मां और अंग्रेजी में बी एस ए लिखा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शव क्षत-विक्षत अवस्था में मिला है। इससे आशंका है कि शव काफी दिन पुराना है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। स्थानीय लोगों ने जताई है कि महिला की हत्या के बाद शव नाले में फेंका गया है। फिलहाल पुलिस मृतका की शिनाख्त के साथ मामले की जांच में जुट गई है। 

पेड़ पर लटका मिला अधेड़ का शव
मांट थाना क्षेत्र के तहत देवराह बाबा आश्रम के समीप यमुना किनारे पेड़ पर एक व्यक्ति का शव फंदे पर लटका हुआ मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आशंका है कि व्यक्ति ने आत्महत्या की है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें