फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला अपराध पर अंकुश दावों का नहीं दिख रहा असर

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। महिला अपराध पर रोकथाम को लेकर तमाम अभियान चलाए जा रहे हैं। वहीं पुलिस प्रशासन की ओर से अंकुश लगाने के दावे भी किए जा रहे हैं, लेकिन वर्ष 2022 में चार महीनों का रिपोर्ट कार्ड कुछ और ही दर्शाता है। चार माह में दुष्कर्म के तीन मामले दर्ज हो चुके हैं। वहीं नाबालिगों के अगवा होने के कुल 40 मामले दर्ज हुए हैं।
विज्ञापन

प्रदेश में महिला अपराध पर अंकुश लगाए जाने को लेकर महिला सशक्तिकरण अभियान की शुरुआत की गई। वहीं जिला स्तर पर एंटी रोमियो आदि टीमों का गठन कर प्रभावी प्रयास किए जा रहे हैं। बावजूद इसके राह चलते छात्राओं, युवतियों और महिलाएं से छेड़छाड़ की वारदातें हो रही हैं। बात महिला अपराधों की करें तो वर्ष 2022 में नाबालिगों को अगवा किए जाने के करीब 40 मामले बीते चार माह में दर्ज किए जा चुके हैं। पिछले वर्ष इसकी संख्या करीब 43 थी, वहीं बीते चार माह में दुष्कर्म के तीन माहले भी अलग अलग थानों में दर्ज हुए हैं। वहीं आए दिन महिला, युवतियों के साथ छेड़छाड़ के मामले सामने आ रहे हैं।
एंटी रोमियो टीम का रिपोर्ट कार्ड
सिर्फ मनचलों को सबक सिखाने के लिए गठित की गई एंटी रोमियों टीम का रिपोर्ट कार्ड भी कुछ खास नहीं है। दो अप्रैल से 17 अप्रैल के बीच की गई कार्रवाई की बात करें तो 119 लोगों को चेतावनी दी गई। वहीं कुल चार लोग गिरफ्तार व चार ही मामले दर्ज हुए। जिले भर में टीम ने 718 स्थानों पर चेकिंग की और 1534 लोगों की चेकिंग की गई।
विज्ञापन

वर्जन
जिले में महिला अपराध को लेकर प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। महिला अपराध के कई मामलों में पुलिस द्वारा कड़ी कार्रवाई की गई है। महिलाओं की सुरक्षा पुलिस की प्राथमिकता है।
विज्ञापन

मधुवन कुमार, एएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें