रास्ते में उतारनेे पर भड़की महिला ने किया हंगामा
राहगीरों ने समझा बुझाकर किया शांत, दूसरे वाहन से घर भेजा
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। कुरावली जाने वाले मार्ग पर रविवार की सुबह एक महिला को टेंपो चालक ने रास्ते में उतार दिया तो वह भड़क गई। चप्पल उतार कर चालक को पीटने पर उतारू हो गई। राहगीर एकत्र हो गए। काफी देर समझाने बुझाने के बाद महिला का गुस्सा शांत हुआ।
कस्बा कुरावली की रहने वाली कांती देवी रविवार दोपहर को टेंपो में बैठ कर मैनपुरी से कुरावली जा रही थीं। तभी गांव रमईहार के पास टेंपो में कुछ खराबी आ गई। चालक ने महिला से दूसरे वाहन से जाने के लिए कहा। पर वह चालक पर कुरावली तक चलने का दबाव बनाने लगी। चालक ने मना किया तो महिला ने चप्पल उतार ली। हंगामा होता देख राहगीर रुक गए। टेंपो की अन्य सवारियां भी बीच बचाव करने लगीं। लोगों ने महिला को काफी देर तक समझाया। दूसरे वाहन में बैठा कर महिला को कुरावली भेजा गया।