फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लतुर्रा में विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला (फिरोजाबाद) । थाना क्षेत्र के गांव लतुर्रा में एक विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस की मौजूदगी में परिजनों ने कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला।
विज्ञापन

गांव लतुर्रा निवासी अंकित बघेल की शादी विगत 2017 में थाना सिरसागंज के गांव नगला गंगी निवासी अमर सिंह की पुत्री नीलम के साथ हुई थी। सोमवार की सुबह करीब आठ बजे नीलम ने कमरे में साड़ी का फंदा गले में डालकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस की मौजूदगी में कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला।
जानकारी मिलने पर लतुर्रा पहुंचे मृतका के परिजनों ने ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए फिरोजाबाद भेजा है। थाना प्रभारी रामेंद्र कुमार शुक्ला ने बताया कि अभी तक मायका पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर आने पर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें