मैनपुरी के पोस्टमार्टम गृह पर खड़े मृतका के परिजन
- फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी के अजीतगंज क्षेत्र के गावं म्यौरा चक में एक महिला ने पति की मौत के करीब एक सप्ताह बाद खुदकुशी कर ली। बुधवार सुबह महिला का शव घर के कमरे में फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
थाना एलाऊ क्षेत्र गांव म्यौरा चक निवासी राजीव पाल ट्रक चालक था। विगत 23 मई को हरियाणा में सड़क हादसे में उसकी मौत हो गई। विगत 25 मई को शव गांव लाया गया और अंतिम संस्कार किया गया था। पति की असमय मौत से 25 वर्षीय पत्नी विनीता काफी दुखी थी। दो बच्चों की परवरिश की चिंता भी उसे परेशान कर रही थी। मंगलवार रात वह अपने कमरे में सोने चली गई। बुधवार सुबह जगार होने पर परिजन विनीता के कमरे में पहुंचे तो उसका शव फंदे पर लटका था। चीखपुकार की आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
मासूमों के सिर से उठा मां-बाप का साया
राजीव पाल की सड़क हादसे में मौत हो गई थी और अब विनीता ने पति के गम में खुदकुशी कर ली। उसकी मौत के बाद डेढ़ वर्षीय पुत्री दीक्षा और छह माह की काजल अनाथ हो गए। दोनों मासूमों के सिर से अब मां-बाप का साया उठ चुका है। परिजनों ने बताया कि अब मासूमों की देखरेख की जिम्मेदारी अब दादी-दादा और ताऊ-ताई पर आ गई है।
ये भी पढ़ें: राजनीति: मुलायम सिंह के समधी से भाजपा को समर्थन की उम्मीद, विधायक हरिओम यादव के घर पहुंचे भाजपा सांसद और जिला प्रभारी