फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील परिसर में खड़े पेड़ पर चढ़ी विधवा महिला, बोली- जान दे दूंगी

Tue, 15 May 2018 08:12 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
पेड़ पर चढ़ी महिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मथुरा की छाता तहसील में मंगलवार दोपहर को उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब एक विधवा महिला परिसर में खड़े पेड़ पर चढ़ गई और आत्महत्या करने को कहने लगी। 
विज्ञापन


महिला का कहना था कि दबंगों ने प्लॉट और जमीन पर कब्जा कर रखा है, लेकिन अधिकारी सुनवाई नहीं कर रहे। बाद में कार्रवाई का भरोसा देकर महिला को किसी तरह नीचे उतारा गया।

छाता तहसील के गांव सुजावली निवासी विधवा महिला सोना पिछले कई माह से परेशान है। उसके मुताबिक गांव के दबंगों ने उसके प्लाट और मकान पर कब्जा कर लिया है। चकरोड को भी संकरा कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसे लेकर महिला ने तहसील से लेकर पुलिस थाने तक चक्कर लगाए हैं, लेकिन किसी भी स्तर पर सुनवाई नहीं हुई। आखिरकार परेशान महिला मंगलवार को तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंच गई। 

महिला एसडीएम कार्यालय के सामने पेड़ पर चढ़कर आत्महत्या करने की बात कहने लगी। वहां मौजूद लोग उसे समझाने का प्रयास करने लगे, लेकिन महिला ने साफ कहा कि तंग आ चुकी है, अफसर सुनते नहीं हैं। 

इसकी खबर लगते ही संपूर्ण समाधान दिवस में मौजूद अफसरों के भी हाथ पांव फूल गए। एसडीएम सहित स्थल पर पहुंचकर महिला को मनाने लगे।

काफी मिन्नतों के बाद पीड़ित महिला पेड़ से नीचे उतरी। इसके बाद उसने अपनी व्यथा एसडीएम को सुनाई। एसडीएम ने जांच के आदेश दिए हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें