फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्लैट में प्रेमिका संग रंगरलियां मना रहा था पति, पत्नी और मां ने किया ये हाल

Sat, 21 Jul 2018 05:29 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला वृंदावन (मथुरा)
विज्ञापन
पति और उसकी प्रेमिका की पिटाई करती पत्नी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वृंदावन के ओमेक्स सिटी के फ्लैट में एक व्यक्ति को प्रेमिका संग रंगरलियां मनाना भारी पड़ गया। शक होने पर उसकी मां और पत्नी फ्लैट पर पहुंच गईं और उसे रंगेहाथ पकड़ लिया।
विज्ञापन


मां और पत्नी ने आरोपी और उसकी प्रेमिका की जमकर धुनाई कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर शांति भंग में चालान किया है। घटना शुक्रवार देर रात की है। 

थाना हाईवे के गांव बिर्जापुर निवासी ओपी सिंह यादव मथुरा रिफाइनरी में कर्मचारी बताया गया है। ओपी सिंह शुक्रवार की रात अपनी प्रेमिका के साथ ओमेक्स सिटी के फ्लैट नंबर 104 में था। तभी उनकी पत्नी और मां पहुंच गईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

चप्पल और डंडों से पिटाई

आरोपी की मां के सामने हाथ जोड़े खड़ी प्रेमिका - फोटो : अमर उजाला
पति के साथ प्रेमिका को देख पत्नी का गुस्सा सातवें आसमान पर चढ़ गया। पत्नी और मां ने डंडे एवं चप्पलों से ओपी सिंह और प्रेमिका की जमकर धुनाई कर डाली। मां का आरोप है कि ओपी सिंह आए दिन रात रात भर लापता रहता है। 

पिछले कई दिनों से परिवार के लोग उसका पीछा कर रहे थे और आज रंगे हाथों पकड़ लिया। कमरे में मेज पर शराब की बोतल पड़ी थी। आरोपी ने भागने का प्रयास भी किया, लेकिन पत्नी ने दरवाजा बंद कर दिया। 

कोर्ट में चल रहा है केस

मौके पर पहुंची पुलिस ने ओपी सिंह को हिरासत में ले लिया। बताया जाता है कि ओपी सिंह और उनकी पत्नी के बीच कोर्ट में केस चल रहा है। पुलिस ने ओपी सिंह को शांति भंग में चालान किया है। 

आरोपी ओपी सिंह वर्ष 1995 में भी रेप के केस में पकड़ा जा चुका है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि महिला के द्वारा लिखित तहरीर न दिए जाने के कारण आरोपी को शांति भंग में भेजा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें