फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: शौचालय के सेप्टी टैंक में मिला महिला का शव, दो दिन पुराना है, 25 वर्ष होगी उम्र, सलवार-सूट पहना है

Sun, 26 Mar 2023 09:00 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा में शौचालय के सेप्टी टैंक में एक महिला का शव पड़ा मिला। लोगों ने देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। मौजूद लोगों से बात करके घटना की जानकारी ली। 

 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में रेलवे लाइन के पास शनिवार की सुबह बंद पड़े शौचालय के सेप्टी टैंक में एक महिला का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करके जानकारी ली। शव को बाहर निकलवाया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

शरीर पर नहीं मिले चोट के निशान

मामला शाहगंज थाना क्षेत्र के बारह खंभा का है। शनिवार की सुबह कुछ लोगों ने टैंक के पानी में महिला का शव देखा। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के मुताबिक शव लगभग दो दिन पुराना है। महिला की उम्र 25 से 30 साल है। महिला सलवार-सूट पहने थी। उसके एक हाथ पर सोनू लिखा है। शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं है।

सार्वजनिक शौचालय का सेप्टी टैंक बनाया गया था

एसीपी गिरीश कुमार ने बताया कि बारह खंभा क्षेत्र के लोगों ने बताया कि कई साल पहले सार्वजनिक शौचालय था। इसका सेप्टी टैंक भी बनाया गया था। शौचालय बंद हो गया। टैंक में सीवरेज भरा रहता है। टैंक की छत गिर गई है। इस पर लोगों ने आसपास लकड़ी रख दी है। मगर, सुरक्षा का उचित इंतजाम नहीं था। महिला की शिनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें