फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: महिला को छेड़छाड़ के विरोध करने पर पीटा

Tue, 04 Apr 2023 12:01 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। क्षेत्र के एक मोहल्ला में एक महिला के साथ छेड़छाड़ का विरोध करने पर महिला की पिटाई कर दी गई। मामले में महिला ने तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक मोहल्ला में रविवार को महिला घर से बाजार जा रही थी। रास्ते मेंअनिल, शिवम व कामिनी मिल गई। उनके द्वारा महिला के साथ छेड़छाड़ की गई। महिला ने उनका विरोध किया तो उसकी पिटाई कर दी गई। महिला ने बचाव के लिए चीख पुकार की। उसकी आवाज सुनकर आस-पास के लोग एकत्रित होने लगे। लोगों को आता देख आरोपी मौके से भाग गए। मामले में महिला ने तीनों आरोपियों के खिलाफ तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने उसकी तहरीर पर तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। कोतवाली प्रभारी वीपी गिरि ने बताया कि महिला की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। शीघ्र ही गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें