घायल युवक की बाइक
- फोटो : अमर उजाला
देवेंद्र ने उसकी परिचित कई लड़कियों से फेसबुक पर दोस्ती कर उनकी जिंदगी बर्बाद की है। वह युवतियों के जज्बात से खेलता है। दोस्ती करता है, धोखे से बुलाता है, उसना शोषण करता है और छोड़ देता है। दो युवतियों ने उसे अपनी पीड़ा सुनाई तो उसने उसे सबक सिखाने का फैसला लिया।
होटल में ठहरी थी, इंतजार कर रही थी
महिला ने बताया कि वह रविवार को ही आकर सिकंदरा के होटल में ठहर गई थी। युवक से नाम बदलकर बात कर रही थी। वह बातों में आ गया तो उसे मिलने के लिए बुला लिया।