फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: गृह क्लेश में महिला ने खाया धतूरा, भर्ती

Thu, 03 Aug 2023 11:54 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। सोरोंजी क्षेत्र के बरकुला गांव में बृहस्पतिवार की दोपहर खेत पर गई महिला ने गृह क्लेश के चलते धतूरे का फल तोड़कर कर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया।
विज्ञापन

बरकुला गांव निवासी सुमिता (45) बृहस्पतिवार की दोपहर खेत पर गई थी। गृह क्लेश से परेशान महिला ने खेत पर मौजूद धतूरे के पेड़ से तोड़कर उसके फल को खा लिया। इससे वह अचेत होकर वहीं गिर गई। खेत पर काम कर रहे अन्य ग्रामीणों ने उसे अचेत देखा तो जानकारी परिजन को दी। परिजन ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने उसकी स्थिति गंभीर देखते हुए अलीगढ़ रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें