फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: लूट के आरोपियों की निशानदेही पर बरामद हुई 50 हजार की नकदी

Thu, 03 Aug 2023 11:54 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। थाना ढोलना क्षेत्र के लूट के एक मामले में तीन आरोपियों को रिमांड पर लेकर पुलिस ने उनकी निशानदेही पर 50 हजार रुपये की नकदी बरामद की। इन आरोपियों के द्वारा 10 दिन पूर्व न्यायालय में आत्मसमर्पण किया था। आरोपियों के आत्मसमर्पण के बाद ढोलना पुलिस ने रिमांड मांगा। रिमांड मिलने पर बृहस्पतिवार को पुलिस ने नकदी बरामद करने की कार्रवाई की है।एसपी सौरभ दीक्षित ने बताया कि लूट के आरोपी अंकित निवासी बरवाड़ीकलां, संदीप निवासी डांडा नगला भूपालगढ़ी एवं अनमोल निवासी सोलह बीघा छर्रा रोड 26 जून को शिक्षक से हुई लूट के मामले में वांछित थे। इन आरोपियों ने न्यायालय में 10 दिन पूर्व समर्पण कर दिया था। ढोलना थाना प्रभारी ने टीम के साथ आरोपियों को रिमांड पर लेकर उनकी निशानदेही पर हजारा नहर की कच्ची पटरी पर बबूल के पेड़ के नीचे से गड्ढे से 50 हजार रुपये की नकदी बरामद कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें