फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गीता जयंती एक्सप्रेस मामला: महिला की बेरहमी से पिटाई, 100 कैमरों की खंगाली फुटेज; फिर भी बेनकाब नहीं हुए आरोपी

Thu, 10 Sep 2026 10:00 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

गीता जयंती एक्सप्रेस में महिला यात्री से मारपीट के वायरल वीडियो की जांच में आरपीएफ ने आगरा कैंट के छह प्लेटफॉर्म और आसपास के करीब 100 कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में घटना या आरोपियों से जुड़ा कोई सुराग नहीं मिला है। मथुरा, धौलपुर और संबंधित स्टेशनों पर भी सीसीटीवी जांच कराई गई है।
 
विज्ञापन
ट्रेन में महिला की पिटाई - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुरुक्षेत्र से खजुराहो जाने वाली गीता जयंती एक्सप्रेस (11842) में महिला यात्री को पीटने के वायरल वीडियो की जांच दूसरे दिन बुधवार को भी जारी रही। आगरा कैंट आरपीएफ ने स्टेशन के सभी छह प्लेटफॉर्म और आसपास के हिस्सों में लगे करीब 100 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। घटना की पुष्टि करने वाला कोई फुटेज या आरोपियों से जुड़ा कोई सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन




कैंट आरपीएफ इंस्पेक्टर ने बताया कि कंट्रोल रूम से सूचना मिलने के बाद आगरा क्षेत्र में सीसीटीवी जांच कराई गई। फुटेज में घटना से संबंधित कोई हलचल नहीं मिली। आगरा मंडल के अन्य संबंधित स्टेशनों पर भी जांच कराई गई है। इसके अलावा धाैलपुर व मथुरा में भी सीसीटीवी फुटेज देखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना झांसी मंडल क्षेत्र की होने की आशंका के चलते वहां की आरपीएफ भी जांच कर रही है। सोशल मीडिया पर वायरल करीब एक मिनट 55 सेकंड के वीडियो में ट्रेन के शौचालय के पास पीली साड़ी पहने महिला और एक युवक के बीच हुआ विवाद दिखाई दे रहा है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें