फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: महिला व युवक ने किया विषाक्त पदार्थ का सेवन

Tue, 21 Oct 2025 11:32 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर एक महिला व युवक ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। उनकी हालत बिगड़ने पर परिजन ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां महिला की हालत को गंभीर देखते हुए अलीगढ़ रेफर कर दिया।
विज्ञापन

गांव खोजपुर निवासी नीतू (28) पुत्र चंद्रपाल ने मंगलवार को विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। जब परिजन को जानकारी हुई तो उन्होंने आनन-फानन में महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत को गंभीर देखते हुए अलीगढ़ रेफर कर दिया। वहीं गांव कुरामई निवासी नरेश बाबू (28) पुत्र गंगासिंह ने सोमवार को घर पर परिजन से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसी बात से आहत होकर उसने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। युवक ने विषाक्त पदार्थ सेवन करने की जानकारी पिता गंगासिंह को बताई। पिता ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें