फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'रात को मेरी पत्नी से चैटिंग करते हैं एसपी साहब', पीड़ित पति ने की डीजीपी से शिकायत

Tue, 17 Sep 2019 03:57 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन
आगरा जिले में तैनात एक एसपी लखनऊ की महिला से फोन पर प्यार भरी बातें करते हैं। व्हाट्सएप पर चैटिंग भी होती है। महिला के पति को इसकी जानकारी होने पर घर में रार हो गई है। पति ने डीजीपी ऑफिस में एसपी की शिकायत की। डीजीपी ऑफिस से मामले की जांच एसएसपी आगरा को सौंप दी गई है। 
विज्ञापन


एसपी आगरा में काफी समय से तैनात हैं। पुलिस सूत्रों ने बताया कि शिकायती पत्र में कहा गया है कि उनका महिला से वर्ष 2018 से फोन से संपर्क हुआ। इसके बाद आए दिन बातें होने लगीं। धीरे धीरे नजदीकियां बन गईं। अधिकारी रोज रात को फोन करने लगे। 

सात दिन पहले महिला के पति को इसकी भनक लग गई। उसने पत्नी का मोबाइल चेक कर लिया। मैसेज के बारे में पत्नी से पूछा तो घर में रार हो गई। महिला के पति का कहना है कि पत्नी काफी दिनों से उससे अनमना व्यवहार कर रही थी। तभी उसे शक हो गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

लखनऊ में तैनात रहा अधिकारी

अधिकारी लखनऊ में भी तैनात रहा है। वहीं पुलिस अधिकारी इस मामले में कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। हालांकि एक वरिष्ठ अधिकारी ने शिकायती पत्र मिलने की पुष्टि की है। 

शिकायत्री पत्र में कहा गया है कि अधिकारी के पास पांच सिम कार्ड है। इनसे बदल बदलकर बात करते हैं। सिम के नंबर भी दिए गए हैं। इनकी कॉल डिटेल निकलवाने की मांग की है। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें