उपचार के दौरान चाची-भतीजे की मौत
घटनास्थल पर पहुंचे लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची तब तक दूसरी बाइक पर सवार तीनों युवक वहां से चले गए। पुलिस घायल शिवम, संजू देवी और गुडिया को उपचार को देर रात सरकारी ट्रामा सेंटर लेकर पहुंची। यहां संजू देवी और शिवम ने दम तोड़ दिया। जबकि गुडिया को उपचार के लिए भर्ती कर लिया गया।
संजू देवी और शिवम की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वह जिला अस्पताल आ गए। शनिवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
थानाध्यक्ष नगला खंगर तेजवीर सिंह का कहना है कि दो बाइक की भिड़ंत में महिला और युवक की मौत हुई है। वहीं तीन लोग और घायल हुए हैं। उनके बारे में जानकारी की जा रही है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।