खूंटा गाढ़ने के विवाद में महिला और परिजन की पिटाई
सैलामऊ में हुई घटना, नामजद लोगों के विरुद्ध दर्ज कराई रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
करहल। गांव सैलामऊ में खेत पर खूंटा गाढ़ने के विवाद में नामजद लोगों ने एक महिला की पिटाई की। बचाने आए पति व अन्य परिजन को भी लाठी डंडा से पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच और कार्रवाई शुरू कर दी है।
थाना करहल क्षेत्र के गांव सैलामऊ निवासी रामनरेश की पत्नी 13 दिसंबर को घर के पास स्थित खेत को देखने के लिए गई थी। जब खेत पर गई तो देखा कि गांव निवासी रसूखदार प्रदीप, विजय, संदीप, कुलदीप खेत में खूंटा गाढ़ रहे हैं। महिला खेत पर पहुंची और नामजद लोगों से कहा कि वह लोग ऐसा क्यों कर रहे हैं। तभी आरोपी उसे गालियां देने लगे। विरोध करने पर उसे पीटना शुरू कर दिया। चीख पुकार सुन कर रामनरेश अपने पुत्र और पुत्री के साथ खेत पर बचाने के लिए पहुंचा। तो आरोपियों उन्हें भी लाठी डंडे और सरिया से पीटकर घायल कर दिया। विवाद होता देख आसपास खेत में काम कर रहे किसान एकत्र हो गए। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। पुलिस ने घायल हुए दंपती व अन्य परिजन का मेडिकल कराया। बृहस्पतिवार को आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।