आगरा के ताजगंज क्षेत्र की एक विधवा ने युवक पर नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर शारीरिक उत्पीड़न और अश्लील वीडियो बनाने का आरोप लगाया है। अदालत के आदेश पर ताजगंज पुलिस ने आरोपी जितेंद्र उर्फ भूरा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है।
आगरा के ताजगंज थाना क्षेत्र की एक विधवा ने दुष्कर्म, पिटाई और धमकी देने का आरोप लगाकर अदालत में प्रार्थनापत्र प्रस्तुत किया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट शारिब अली के आदेश पर थाना ताजगंज पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
पीड़िता ने बताया कि 14 जुलाई, 2024 को पति का निधन हो गया था। इसके बाद जितेंद्र उर्फ भूरा ने उन्हें कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया। विरोध करने पर शादी का झूठा आश्वासन देकर मंदिर में विवाह किया। पत्नी बनाकर शारीरिक उत्पीड़न करता रहा और अश्लील फोटो वीडियो बना लिए। अपने दोस्तों को दिखाकर गलत काम करने का दबाव बनाया।
पुलिस आयुक्त से शिकायत की। मुख्यमंत्री को पोर्टल पर शिकायत भेजी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। 23 अप्रैल, 2026 को जितेंद्र ने दीवानी न्यायालय आगरा में एक विवाह अनुबंध पत्र बनवाया और साथ रहने लगा। 15 मई, 2026 को दीवानी में वकील चैंबर पर कोर्ट मैरिज कराने के लिए ले जाकर पिटाई की।