फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति को चाहिए बुलेट: शादी के एक साल बाद विवाहिता पर टूटा कहर, जिंदा जलाने की कोशिश; दर्ज हुई FIR

Tue, 09 Jun 2026 10:08 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

बाइक और पैसे की दहेज मांग पूरी न होने पर विवाहिता को जिंदा जलाने की कोशिश का गंभीर आरोप सामने आया है, जिसमें 10 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पीड़िता ने ससुराल पक्ष पर लंबे समय से उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की थी।
विज्ञापन
महिला सांकेतिक - फोटो : ai
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाइक की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को जिंदा जलाने की कोशिश के आरोप में 10 लोगों के खिलाफ बाह थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। घटना 8 महीने पहले बरेली में हुई थी। पीड़िता ने पुलिस आयुक्त से गुहार लगाई। उन्होंने कार्रवाई के आदेश दिए। पुलिस साक्ष्य संकलन कर रही है।
विज्ञापन


नई बस्ती, बिजौली बाह निवासी बबली की शादी 9 मार्च, 2019 को सिकंदरा निवासी राहुल किशोर से हुई थी। बबली ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही ससुराली बुलेट बाइक की मांग कर रहे हैं। 7 फरवरी, 2020 को उसे बेरहमी से पीटा गया था। तब वो गर्भवती थी। पति मायके में छोड़ गया। 1 नवंबर, 2023 को पति राहुल किशोर बेटे सार्थक के साथ उसे फरीदाबाद ले गया। वहां 5 लाख रुपये मायके से लाने का दबाव बनाने लगा।

भाई मोनू पति को समझाने के लिए फरीदाबाद आया तो उसको पीट दिया। वह मायके लौट आई। बाद में ससुराली बरेली में रहने लगे। वह 3 सितंबर, 2025 को वहां गई थी। तब भी ससुराली उत्पीड़न करने लगे। बाल पकड़ कर मोबिल ऑयल उड़ेल दिया। उसे जलाने जा रहे थे, तभी घर के दरवाजे पर कोई आ गया। इस वजह से पीड़िता बच सकी। वह बेटे सार्थक के साथ मायके आ गई। डीसीपी पूर्वी जोन अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि मामले में शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की है। महिला ने पति सहित 10 ससुरालियों पर आरोप लागए हैं। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें