फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बुखार से पीड़ित अस्पताल में भर्ती महिला की मौत

Thu, 14 Sep 2023 11:32 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले में बुखार से मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। जिला अस्पताल में भर्ती बुखार पीड़ित महिला ने दम तोड़ दिया। जबकि हालत बिगड़ने पर 55 मरीजों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके अलावा दो मरीजों को मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया। कोतवाली थाना क्षेत्र के पुसैना गांव निवासी विनोद कुमार की पत्नी अर्चना (25) को पिछले कुछ दिनों से बुखार आ रहा था। परिजन उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराए थे। यहां उपचार के दौरान अर्चना की मौत हो गई। बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में सुबह से ही मरीजों की भीड़ रही। ओपीडी में 1065 मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया गया। 55 मरीज हालत बिगड़ने पर भर्ती कराए गए। सबसे अधिक मरीज फिजीशियन कक्ष और बाल रोग विशेषज्ञ कक्ष में रही।
विज्ञापन


40 मरीजों का कराया गया एलाइजा टेस्ट
जिला अस्पताल पहुंचे 40 बुखार के मरीजों की डेंगू जांच के लिए एलाइजा टेस्ट कराया गया। जिला अस्पताल की पैथोलॉजी में बृहस्पतिवार को 90 मरीजों की जांच की गई। सीएमएस डॉ. मदनलाल ने मरीज बढ़ने के साथ ही जांच की संख्या बढ़ाने के आदेश दिए हैं।

हार्ट अटैक से इटावा में तैनात प्रशासनिक अधिकारी की मौत
बेवर थाना क्षेत्र के गांव नगला बिंद्रा निवासी कर्मचारी नेता शिवराज सिंह वर्तमान में जिला महिला अस्पताल इटावा में प्रशासनिक अधिकारी के रूप में तैनात थे। बृहस्पतिवार को वो मैनपुरी स्थित आवास से ड्यूटी पर जाने की तैयारी में थे, तभी अचानक उन्हें दिल का दौरा पड़ा। परिजन उन्हें गंभीरावस्था में आगरा ले जा रहे थे, इसबीच रास्ते में उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें