फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरोगा पर उत्पीड़न का आरोप: विवाहिता ने पुलिस आयुक्त से लगाई गुहार, बोलीं- धमकियों से दहशत में रहता है परिवार

Fri, 12 Jun 2026 10:02 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

बरहन क्षेत्र की एक महिला ने थाना के एक दरोगा पर उत्पीड़न और नाबालिग बेटों को बेवजह मामलों में शामिल करने का आरोप लगाते हुए पुलिस आयुक्त से शिकायत की है। पुलिस का कहना है कि मामला पारिवारिक जमीनी विवाद से जुड़ा है और आरोपों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
महिला सांकेतिक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के बरहन थाना क्षेत्र के खेड़ा मोहल्ला निवासी एक महिला ने थाना बरहन के एक दरोगा पर उत्पीड़न के आरोप लगाते हुए पुलिस आयुक्त से शिकायत की है। नीलम पत्नी बनवारी लाल ने कहा है कि उनके दो नाबालिग बेटे हैं। आरोप है कि थाने में तैनात दरोगा गांव इमलिया के कुछ लोगों के कहने पर उसके परिवार के खिलाफ गलत कार्रवाई करते हैं। बच्चे वर्षों से गांव में नहीं रहते हैं।
विज्ञापन


इसके बावजूद बच्चों के नाम लिखवा दिए जाते हैं। दरोगा धमकाते हैं। उन्होंने जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है। थाना पुलिस का कहना है कि महिला का अपनी देवरानी से जमीनी विवाद चल रहा है । एक अधिवक्ता के कहने पर गलत आरोप लगाए हैं। पुलिस उसकी जांच कर रही है। डीसीपी पश्चिमी जोन आदित्य सिंह का कहना है कि मामले में जांच कराई जाएगी। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें