कासगंज। सोरोंजी थाना क्षेत्र के नगरिया में रहने वाली एक विवाहिता ने अपने जेठ सहित चार अन्य के खिलाफ अश्लील फोटो बनाने और उन्हें वायरल करने के आरोप में आईटी एक्ट की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
महिला का आरोप है कि उसके जेठ ने ससुर व बच्चों को गुजिया व मिठाई में नशीला पदार्थ खिला दिया। नशीला पदार्थ खाने के बाद आरोपी ने नशे की हालत में अश्लील फोटो बना लिए और यह फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए।
महिला का आरोप है कि आरोपी जेठ उनसे 25 लाख रुपये मांगते हुए ब्लैकमेल कर रहा है। पुलिस ने महिला की तहरीर पर जेठ व चार अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की विवेचना कर रहे विवेचक सत्यप्रकाश ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।