टूंडला। बुटीक पर कपड़े सिलने को लेकर हुई मारपीट में संचालिका ने महिला ग्राहक पर मारपीट एवं रुपये व चेने लूट की रिपोर्ट दर्ज कराई। एसएसपी के आदेश पर दर्ज रिपोर्ट पर पुलिस जांच कर रही है।
नगर के न्यू मार्केट निवासी संध्या गुप्ता का आरोप है कि 20 नवंबर शाम साढ़े चार बजे ममता यादव निवासी आनंद नगर टूंडला ननद के साथ तीन माह पूर्व सिलाए गए कपड़े लेने ऐंजल फैंसी बुटीक पहुंची। ममता ने कपड़े खराब करने के आरोप लगा बदले में तीस हजार रुपये की मांग की। विरोध पर गले से सोने की चेन तोड़ने के साथ ही गल्ले में रखे 96,750 रुपये भी निकाल लिए। दुकान में रखे अन्य कपड़े काट दिए। कैंची से उस पर भी हमला किया। पुलिस के रिपोर्ट न दर्ज करने पर उसने एसएसपी से शिकायत की। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने ममता व उसकी ननद के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
न्यायालय के आदेश पर लिखी गई मारपीट की रिपोर्ट
टूंडला। ट्रैक्टर वापस मांगने पर आरोपियों ने मारपीट कर दी। पीड़ित ने न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव नगला केशो निवासी रविंद्र कुमार वर्मा का आरोप है कि उन्होंने 22 दिसंबर 2020 को रामवीर सिंह निवासी गांव नगला महुअर थाना खैरागढ़, आगरा से ट्रैक्टर खरीदा था। कुछ दिन बाद रामवीर बहाने से ट्रैक्टर मांग ले गया। वापस मांगने पर 16 अगस्त 2022 को आरोपी दो लोगों के साथ घर आया और मारपीट की। पीड़ित ने न्यायालय के आदेश पर रामवीर के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। संवाद