फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फीस न देने वाले कालेज के विद्यार्थी नहीं दे सकेंगे परीक्षा

Sun, 13 Mar 2016 01:38 AM IST
अमर उजाला
विज्ञापन
फीस न देने वाले कालेज के विद्यार्थी नहीं दे सकेंगे परीक्षा - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
डा. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय ने बकाएदार कालेजों से फीस लेने के लिए सख्ती कर दी है। कालेजों को उनकी लॉग इन-आईडी पर नोटिस भेजा गया है। इन्हें फीस भरने के लिए सात दिन की मोहलत दी गई है। ऐसा न करने पर उनके विद्यार्थियों को परीक्षा में शामिल नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

करीब 300 कालेजों पर विश्वविद्यालय का 85 करोड़ रुपये बकाया है। अधिकांश कालेज मैनपुरी, एटा, इटावा, फीरोजाबाद जिले के हैं। इन कालेजों ने 2015-16 सेशन की परीक्षा फीस नहीं जमा की है। इनकी बिना शुल्क लिए ही परीक्षाएं कराई जा रही थीं। कर्मचारियों के विरोध के चलते 11 मार्च से होने वाली परीक्षा स्थगित करनी पड़ी। परीक्षा नियंत्रक केएन सिंह ने बताया कि फीस मिलने के बाद ही इनके विद्यार्थियों की परीक्षा कराई जाएगी।

14 कालेज पहले ही कर दिए बाहर
2014-15 सेशन की परीक्षा फीस न देने वाले 14 कालेजों को परीक्षा से बाहर रखा गया है। इन पर साढे़ तीन करोड़ रुपये फीस बाकी है। फीस जमा करने का दबाव बनाने पर ही परीक्षा विभाग के वरिष्ठ सहायक सतेंद्र सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्यारोपी कालेज संचालक ओमेंद्र यादव इन दिनों जेल में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें