फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान! यह मां-बेटा बेच रहे हैं 'सोना', लालच में फंसाकर लोगों को लगा रहे 'चूना'

Wed, 28 Aug 2019 12:06 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
नकली सोना बेचने वाले मां-बेटा गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लोगों को नकली सोना बेचने वाले एक ही परिवार के महिला सहित तीन लोग पकड़ में आए हैं। इनके कब्जे से नकली सिक्के भी बरामद हुए हैं। शातिरों ने दो माह पहले शिकोहाबाद के एक निजी चिकित्सकों को ठगी का शिकार बनाया था। उसी डॉक्टर की मदद से नकली सोने के नाम पर ठगी करने वाले टटलूबाज गिरफ्तार किए गए हैं। 
विज्ञापन


थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के मोहल्ला महाराणा प्रताप नगर निवासी डा. कृष्णमोहन सिंह तोमर पुत्र हेमें सिंह तोमर शहर के आगरा रोड स्थित मोती गैस एजेंसी के पास निजी क्लीनिक चलाते हैं। 

चिकित्सक ने बताया है कि दो माह पहले शिकोहाबाद में उनकी मुलाकात पप्पू नामक व्यक्ति और एक महिला से हुई थी। इन लोगों ने बहन की शादी में रुपयों की जरूरत की बात कहकर उसको साढ़े पांच लाख रुपये के सिक्के बेच दिए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: यूपीः भाजपा नेता के बिगड़े बोल, इंस्पेक्टर से बोले तेरे बाप का थाना है...
Trending Videos
विज्ञापन

आगरा में तनिष्क शो-रूम में जाकर सिक्कों की जांच कराई तो वह नकली  निकले। इसके बाद ठगों की तलाश में जुट गए।  26 अगस्त को हुलिया के हिसाब से ठंडी सड़क पर पप्पू समेत तीन को देखा तो पहचान लिया, लेकिन पप्पू उसको नहीं पहचान सका। 

इन ठगों को गाड़ी में बैठाकर कृष्णमोहन आगरा रोड स्थित शनिदेव मंदिर के पास ले गया। यहां पर परिजन भी आ गए और तीनों को दबोचकर पुलिस को बुलाया।
 
ये भी पढ़ें: बालिका से सामूहिक दुष्कर्म के बाद फूटा महिलाओं का गुस्सा, घेरा थाना, थानाध्यक्ष से नोकझोंक 

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम गौरी पत्नी शंकर, पप्पू पुत्र शंकर और कालू पुत्र लटूरी सिंह निवासी गोविन्दपुरी झोपड़ पट्टी थाना गोविन्दपुर कानपुर बताए हैं। पुलिस ने तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें