फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीओ ने हटवाए खुले तार, खींची गई केबिल

विज्ञापन
विज्ञापन
किशनी। तहसील क्षेत्र के कटरा समान में करहल जाने वाले मुख्य मार्ग के किनारे सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस के गेट के पास एसडीओ ने नए पोल पर विद्युत केबिल खिंचवाकर जमीन पर पड़े खुले तार हटवा दिए हैं। टूटे पोल की जगह बांस पर विद्युत केबिल की लाइन खींची गई थी। खुले तार जमीन पर पड़े थे, यह समाचार अमर उजाला ने प्रकाशित किया था।
विज्ञापन

कटरा समान में खुले विद्युत तार और बांस पर खींची गई, केबिल लाइन के संबंध में अमर उजाला ने प्रमुखता से समाचार प्रकाशित किया था। समाचार प्रकाशन के बाद एसडीओ सत्यनारायण ने नया पोल लगवाकर उस पर केबिल खिंचवाकर जमीन पर पड़े खुले तार भी हटवा दिए। खुले तारों से हादसे का डर लोगों को सता रहा था। बांस पर खींची गई, केबिल की लाइन व दूसरी ओर पोल से सटे पड़े खुले तारों में लगातार अर्थिंग आ रही थी। इससे हादसे का खतरा बढ़ गया था। एसडीओ सत्यनारायण ने नया पोल लगवाकर उस पर केबिल खिंचवा दी तथा जमीन पर पड़े खुले तार भी हटवा दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें