फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्दी का सितम: तीन डिग्री तक लुढ़का पारा

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जिले में सर्दी लगातार अपना सितम ढहा रही है। बृहस्पतिवार को पारा एक डिग्री और लुढ़क गया। न्यूनतम पारा जहां 3 डिग्री रिकार्ड किया गया वहीं अधिकतम पारा 15 डिग्री दर्ज हुआ। गलन भरी हवाओं के चलते लोग दिन भर ठिठुरते रहे। सूर्यदेव बादलों की ओट से निकल कर दर्शन देने के कुछ देर बाद ही ओझल हो गए।
विज्ञापन

जिले में सर्दी अपने रिकार्ड तोड़ रही है। लगातार पड़ रही सर्दी से हर कोई परेशान होने लगा है। एक जनवरी से सर्दी के सितम के बाद से पारा लगातार गिरता चल जा रहा है। वातावरण में कोहरे के साथ ही बादल छाए रहे। सुबह छह बजे पारा 3 डिग्री रिकार्ड किया गया। 7 बजे तक पारा इसी लेवल पर बना रहा। जिससे लोग घरों से निकलने का साहस नहीं जुटा पाए। लोग ठंड से बचने के लिए अपने घरों में कैद हो गए। लोगों ने घरों में ही अलाव जला लिए ताकि ठंड से बचा जा सके। कोहरे के कारण वाहन चालकों को भी काफी परेशानी हुई। वाहन चालक काफी धीमी गति से वाहन चलाते नजर आए। वाहन चालकों को लाइट जलाकर वाहन चलाना पड़ा। सुबह 10 बजे के बाद ही बाजारों में रौनक लौटना शुरू हुई और बाजार खुलना शुरू हुए, लेकिन दिन भर शीतल हवाएं चलती रहीं। 8 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चली हवाओं से लोग ठिठुरात रहे। दिन में अधिकतम पारा दोपहर 3.30 बजे रिकार्ड हुआ। इस समय पारा 15 डिग्री तक पहुंचा। इस समय सूर्यदेव बादलों की ओट से बाहर निकल आए, लेकिन चमक फीकी रहने से लोगों को सूर्य की तपिश का अहसास नहीं हुआ। सांय 4.30 बजे से पारा फिर से गिरना शुरू हो गया और ठंड बढ़ने लगी। ठंड की अधिकता के चलते लोग दिन भर जगह जगह अलाव के सहारे बैठकर राहत पाने की कोशिश में जुटे रहे। रात भर सर्द हवाएं चलती रहीं। जिससे लोग रात 8 बजे के बाद घरों में कैद होने लगे। मौसम विभाग की मानें तो अभी लोगों को आने वाले दो दिन और ठंड से राहत नहीं मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें