फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूप से भी नहीं पिघली ठंड, पारा रहा 3 डिग्री तक

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। वातावरण में खिली धूप भी ठंड को नहीं पिघला सकी। न्यूनतम पारा लुढ़क कर तीन डिग्री सेल्सियस तक रह गया। जिससे बृहस्पतिवार अब तक का सबसे ठंडा दिन रहा। दिन भर चली शीतलहर ने दो पहिया वाहन चालकों को परेशान किया।
विज्ञापन

ठंड लगातार लोगों पर सितम ढा रही है। बुधवार रात से ही वातावरण में घना कोहरा छा गया। रात एक बजे पारा तेजी से नीचे आ गया। पारा लुढ़क कर मात्र तीन डिग्री सेल्सियस रह गया। ठंड के चलते सुबह के समय सड़कें सूनी पड़ी रहीं। सुबह 11 बजे के बाद कोहरा छंटना शुरू हुए तो सूर्य देव ने अपने दर्शन देना शुरू कर दिए। इसके बाद धीरे-धीरे आसमान साफ हो गया और खिली धूप निकल आई। धूप निकलती देख ठंड से परेशान लोगों के चेहरे खिल गए।
धूप सेंकने के लिए लोग अपने घरों की छतों पर चढ़ गए, लेकिन तेज हवा के झोके चलने से उनको धूप में भी अधिक राहत नहीं मिली। ठंडी हवा के चलते अधिकतम पारे में भी अधिक सुधार नहीं हुआ। अधिकतम पारा 17 डिग्री सेल्सियस तक ही पहुंच सका। सायं होने के साथ ही मौसम में फिर से ठंड बढ़ गई। पारा फिर से नीचे आने लगा। जिससे बाजार की चहल पहल प्रभावित होने लगी। लोग जल्द ही अपने घरों को लौटने लगे। दिन भरी चली हवा ने दो पहिया वाहन चालकों को मुसीबत में डाले रखा। शीतलहर के कारण वाहन चलाने में लोगों को दिक्कत महसूस हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें