फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: भाषण, चित्रकला एवं सामान्य ज्ञान के विजेता पुरस्कृत

Thu, 01 Oct 2026 02:28 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
बाह: अटल राजकीय महाविद्यालय में सेवा संकल्प अ​भियान की वि​भिन्न प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्म - फोटो : संगठन
विज्ञापन
बाह। सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को बाह की विधायक पक्षालिका सिंह ने अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय बाघराजपुरा में भाषण, चित्रकला एवं सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया। भाषण प्रतियोगिता में प्रथम रही लक्ष्मी, द्वितीय रहे अभिषेक, तृतीय रही पिंकी, चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम रही नेहा, द्वितीय रही पिंकी, तृतीय रही लक्ष्मी, सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में प्रथम रहे सूरज, द्वितीय रहे सौरभ, तृतीय रही नेहा विधायक के हाथों पुरस्कार ग्रहण कर मुस्करा उठे। पुरस्कार वितरण के बाद विधायक ने महाविद्यालय परिसर में पौधे रोपे। समारोह में उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने न सिर्फ विकसित भारत की सोच को साकार किया है, वरन दुनिया में देश का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उच्च शिक्षामंत्री योगेन्द्र उपाध्याय का बाघराजपुरा और बटेश्वर में अटल जी की स्मृति में 2 राजकीय महाविद्यालय की सौगात देने के लिए आभार जताया। इस दाैरान प्राचार्य डॉ. प्रद्युम्न कुमार, मनमोहन सिंह गौतम, नवीन कुमार, डॉ. अमित कुमार, राहुल कुमार, ब्लॉक प्रमुख लाल सिंह चौहान, पूर्व चेयरमैन सुनील बाबू, भगत सिंह चौहान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें